प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म भरवाने के संबंध में बैठक हुई संपन्न

कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जवाहर  विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म  भरवाने के संबंध में  बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिनों के अंदर जनपद में कक्षा 5 में नामांकन के सापेक्ष शत  प्रतिशत आवेदन फार्म  बच्चों के नवोदय विद्यालय में प्रवेश  परीक्षा हेतु भरवाना सुनिश्चित करें।
जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि  प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्कूलों के कक्षा 5 में पंजीकृत समस्त बच्चों के शत प्रतिशत नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरवाना सुनिश्चित किया जाए ।यदि एक भी खंड शिक्षा अधिकारी  क्षेत्र अंतर्गत एक भी  कक्षा 5 में पंजीकृत बच्चे का यदि आवेदन  फॉर्म नहीं भराया गया तो संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करने की कार्यवाही किए जाने के  निर्देश  जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, उबलता हुआ स्टील लिक्विड गिरने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत; कई घायल  | 'हम NDA को सपोर्ट करेंगे', करीब 20 TMC सांसदों ने ममता को दिया 'धोखा', लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र; TMC में होगी बड़ी टूट? | खान सर को किया जाएगा गिरफ्तार, पटना SSP ने बना दी स्पेशल 5 सदस्यों की टीम; कोचिंग सेंटर भी हो सकते हैं सील | जयपुर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे 5 धार्मिक ढांचे, सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
Advertisement ×