बुद्धा पार्क में शिवालय बनाने के विरोध में दिया ज्ञापन

कानपुर। भीम आर्मी – आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) कानपुर का प्रतिनिधि मण्डल कानपुर नगर आयुक्त से मुलाकात कर बुद्धा पार्क मामले पर चर्चा कर भीम आर्मी संस्थापक आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय नगीना सांसद मा. एड. चन्द्रशेखर आज़ाद जी के द्वारा  यशस्वी मुख्यमंत्री को पत्र द्वारा दिए गए सुझाव के बारे में अवगत कराया, जिस पर नगर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया की शिवालय पार्क अटल घाट में बनाया जाएगा तथा बुद्धा पार्क यथावत स्थित में रहेगा।
बबली गौतम के द्वारा बताया गया कि इस घटना के विरोध में भाई चंद्रशेखर आजाद ने भी सरकार को पत्र लिखा है। ये सरकार बहुजन महापुरुषों के इतिहास को मिटाना चाहती है और देश प्रदेश में एक  दूसरे धर्मों  के लोगों को को आपस में लडाना चाहती है। अगर बुद्धा पार्क में शिवालय बनाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो एक बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर तुलसीराम वाल्मीक प्रदेश सचिव आजाद समाज पार्टी, मूलचंद्र जिला संरक्षक भीम आर्मी, शिद्धार्थ विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, राम बाबू गौंड जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, बबली गौतम कोषाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, ओ पी गौतम भीम आर्मी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×