बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक सुरेंद्र मैथानी

  • पीड़ितों को  बांटी खाद्यान्न सामग्री, बोले—’संकट में परिवार की तरह साथ खड़ी है सरकार’
​कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने क्षेत्र के जलभराव और बाढ़ प्रभावित इलाकों—रविदास पुरम, मायापुरम एवं बिहारी छठ पूजा कमेटी टोला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों और छठी मैया के भक्तों का हाल-चाल जाना तथा राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रवाना कर स्वयं प्रत्येक पीड़ित परिवार को खाद्यान्न व जरूरत का सामान वितरित किया।
​राहत सामग्री में प्रति परिवार खाद्यान्न सामग्री, पौष्टिक आहार, बाल्टी-जग, तिरपाल/मोमिया (बारिश से बचाव के लिए) और लंबे समय तक खराब न होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे लैय्या-चना शामिल रहे। विधायक ने कहा, “नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह हमारा नैतिक कर्तव्य है, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना मेरे जीवन का संकल्प है, जिसके माध्यम से जनता के इस अटूट विश्वास को हम भविष्य में भी कायम रखेंगे।”
​इलाके की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक जी ने बताया कि पांडु नदी का जलस्तर बीते दो दिनों में बढ़ने से नए इलाकों जैसे रविदास पुरम, मायापुरम के पिछले हिस्से और बिहार टोला छठी मैया पूजन बस्ती के घरों के भीतर तक बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए विधायक जी ने कहा, “क्षेत्रीय जनता जनार्दन बिल्कुल चिंता न करे। आपके रहते आपके सभी कष्टों को हम दूर करेंगे। प्रत्येक परिस्थिति में हम आपके साथ एक परिवार और अभिभावक की तरह खड़े हैं।
आपका सुख-दुख हमारा अपना सुख-दुख है। यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन हम सब मिलकर इस विपत्ति से बाहर निकलेंगे।” ​प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विधायक जी ने कहा, “मुझे अपने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पर गर्व है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ या आपदा के समय कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×