जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना

  • चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर फोर लेन और घंटाघर रोड पर बनेगा टू लेन फ्लाईओवर
  • डीएम ने सीवर लाइन शिफ्टिंग का लिया जायजा, दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरी करने के निर्देश
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जरीब चौकी के निकट संपार संख्या 02 स्पेशल पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु, जीटी रोड पर चार लेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर दो लेन फ्लाईओवर के निर्माण की करीब 320 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे सीवर लाइन शिफ्टिंग कार्य का भी जायजा लिया और दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शहर के व्यस्ततम यातायात क्षेत्रों में शामिल जरीब चौकी पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने की दृष्टि से यह परियोजना महत्वपूर्ण है। परियोजना के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग पर चार लेन रेल ऊपरगामी सेतु के साथ जीटी रोड पर चार लेन तथा घंटाघर रोड की ओर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। परियोजना पूरी होने के बाद जरीब चौकी चौराहे पर यातायात का दबाव कम होने के साथ आवागमन सुगम होगा।
वर्तमान में जरीब चौकी चौराहे पर जल निगम (नगरीय) द्वारा सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कालपी रोड पर ममता साड़ी की दुकान से जरीब चौकी तक कुल 591 मीटर लंबी सीवर पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
इसके अतिरिक्त जरीब चौकी चौराहे से रामादेवी की ओर भाटिया मोटर्स तक 442 मीटर, घंटाघर की ओर वारसी फर्नीचर से जरीब चौकी चौराहे तक 520 मीटर तथा जीटी रोड पर ट्रेंड्स शोरूम से जरीब चौकी चौराहे तक 523 मीटर सीवर लाइन की शिफ्टिंग की जानी है।
जिलाधिकारी ने सीवर लाइन शिफ्टिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए जल निगम (नगरीय) सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर के अंत तक यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि इसके बाद राज्य सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर एवं रेल ऊपरगामी सेतु के मुख्य निर्माण कार्य को गति दी जा सके।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जरीब चौकी शहर के सर्वाधिक यातायात दबाव वाले स्थानों में से एक है और यह परियोजना यहां की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। परियोजना के पूर्ण होने से जरीब चौकी पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×