हत्यारन पत्नी! पति का खून कर बगीचे में दफन की लाश.. बेटी के सामने कबूल किया गुनाह

पति-पत्नी का रिश्ता पवित्रा माना जाता है. लेकिन आए दिन पति और पत्नी के बीच के रिश्ते को दागदार करने वाली कई घटनाएं सामने आती रहती हैं. इनमें से कई घटनाएं इतनी खौफनाक होती है, जिसे सुनकर हर किसी का बदन सिहर जाता है. यहां तक कि एक बड़ा तबका ये सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर पत्नी-पति के साथ, पति-पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. अब एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, यह पूरा वाक्या इंग्लैंड के कैंटरबरी का है. यहां पत्नी ने पति को चाकू घोंपकर हत्या न सिर्फ हत्या बल्कि वारदात को अंजाम देने के बाद खून को साफ करने के लिए उनके बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके सफाई के लिए कपड़े, फिनाइल और अन्य प्रोडक्ट्स भी खरीदे. इसके बाद पति के लाश को घर के पीछे बगीचे में सड़ने लिए छोड़ दिया. हालांकि, इस मामले अब कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

50 साल की मॉरीन रिकार्ड्स और पति 65 वर्षीय जेरेमी रिकार्ड्स के बीच अक्सर घरेलू बहस होती थी. इस दौरान कई बार पत्नी ने उनपर चाकू से हमले भी किए. जेरेमी हर बार बच निकलने में कामयाब रहे. लेकिन एक दिन पत्नी ने उनकी चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कदी. इस मामले में स्थानीय अदालत ने दो सप्ताह तक परीतक्षण किया. जस्टिस केर ने अब उसे कम से कम 22 साल के लिए जेल में डालने का आदेश दिया.

जस्टिस केर ने कहा कि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि उसके क्रूरता के पीछे क्या कारण था? जस्टिस ने टिप्पणी की, ‘मुझे लगता है कि तुम उससे प्यार करती थी. मुझे नहीं पता आखिर तुमने उसे क्यों मारा. तुम्हें उसके जाने के गम के साथ जीना होगा. तुमने कोई पछतावा नहीं दिखाया.’ जस्टिस ने उनके पिछले रिकार्ड्स का हवाला देते हुए कहा, ‘उसने अपने पति के शरीर को ‘अपवित्र’ किया है. जस्टिस केर ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि तुम उसकी हत्या करना चाहती थी और इससे कम कुछ नहीं. हत्या के बाद, तुमने अपने पति की लाश को अपवित्र किया.’

भूविज्ञानी के तौर पर काम करने वाले जेरेमी रिकार्ड्स की शादी 22 साल पहले हुई थी. पिता के लापता होने की सूचना पुलिस को उनकी बेटी ने तब दी जब उन्हें अपनी मां पर शक हुआ. दरअसल, पति की हत्या करने के बाद रिकार्ड् ने पति के मोबाईल से बेटी चिमा को कई बार संदेश भेजे, जिसमें बार-बार यह बताने की कोशिश की वह सऊदी अरब में काम कर रहे हैं. जुलाई की शुरुआत में बेटी ने जब मां पर दवाब बनाया तो उसने बताया कि उनके पिता ने आत्महत्या कर ली है.

इसके बाद चीमा ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने धोखाधड़ी के शक में रिकार्ड्स को पहले गिरफ्तार किया.  अधिकारी घर के पीछे के बगीचे में खुदाई शुरू की, जहां उन्होंने मिस्टर रिकार्ड्स को होल्डॉल में बैग में लिपटा हुआ पाया. मुकदमे में यह बात सामने आई कि बगीचे में फेंकने से पहले रिकार्ड्स ने अपने पति को अलमारी में बंद कर दिया था.

पुलिस ने जांच में पता चला कि रिकार्ड्स ने 20 जून को अपने पति के बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके सफाई उत्पाद खरीदा था, जिससे ये साफ हो गया कि 20 जून को ही उनकी हत्या की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×