हिम्मत है तो दाऊद को पकड़कर ले आएं भारत…ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता?

26/11 आतंकी हमले से मुंबई दहल गया था. भारत सही पूरी दुनिया में इस हमले के बाद भूचाल मच गया था. हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी. हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अमेरिका से भारत लाया गया है. आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कांग्रेस नेता ने बयान दिया है. उन्होंने कहा उसे तुरंत फांसी दे देनी चाहिए. इसके अलावा कहा मैं इतना ही कहूंगा कि सरकार दाऊद को भी लेकर आए. जानिए आखिर उन्होंने और क्या कहा.

उन्होंने आगे कहा, अगर सरकार के लिए यह बड़ी उपलब्धि है तो मैं इतना ही कहूंगा कि सरकार दाऊद को भी लेकर आए, जबकि वह तो बहुत नजदीक बैठा है. अगर अमेरिका से तहव्वुर राणा को लाया जा सकता है तो पाकिस्तान से दाऊद इब्राहिम को क्यों नहीं लाया जा सकता.  उनमें हिम्मत है तो मुंबई में आतंक मचाने वाले को भी पकड़कर भारत लेकर आए.

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा पर कांग्रेस नेता ने कहा, “ये केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि केंद्र सरकार ने बिल लाकर हिंदू-मुस्लिमों को बांटने का काम किया है. इस तरह के बिल ने लोगों में जनाक्रोश को बढ़ावा दिया है. यह केंद्र सरकार की करनी का फल है, देश में जो भी अशांति होगी, इसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×