पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा थाना किदवई नगर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना किदवई नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न विभागों जिसमें कार्यालय अभिलेख, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीएनएस और आगंतुक रजिस्टर निरीक्षण किया।
दीपेंद्र नाथ चौधरी ने विवेचनाओं को लेकर सभी विवेचकों को समयबद्ध तरीके से मामलों का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा थाना परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने, आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने व सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष रूप से त्यौहार रजिस्टर व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त द्वारा अपराधों के न्यूनीकरण हेतु समय समय पर HS सत्यापन कर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस फोर्स को निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा प्रभावी रूप से रात्रि गस्त करने तथा नियमित रूप से बैंक/ATM चैकिंग हेतु स्थानीय पुलिस फोर्स को निर्देशित किया गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक किदवई नगर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×