म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ जारी

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ सारेगामा हम भोजपुरी के साथ साथ सारे लीडिंग ओटीटी  म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर रिलीज़ हुआ है। यह गाना संगीतप्रेमियों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार गायकी के लिए जानी जाती हैं, ने इस गाने से अपनी अदाओं और आवाज के द्वारा सभी का दिल जीत लिया है। गाना रिलीज होते ही  देखते ही देखते वायरल हो रहा है। म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ इस गाने में अक्षरा सिंह का नया अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने के जरिए उन्होंने अपने फैंस को फिर इम्प्रेस कर दिया है। उनकी अदाकारी और गायकी बहुत ही शानदार है जिस वजह से वे इस गाने को बार-बार सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। गाने की शानदार बीट्स, आकर्षक लिरिक्स और अक्षरा सिंह की मनमोहक प्रस्तुति इसे एक जबरदस्त हिट बना रहा है। बकौल अक्षरा सिंह ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ के साथ मिलकर हमने इस गाने को रिलीज किया है और मैं इसके हिट होने पर बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को आगे भी खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। मैं सभी संगीतप्रेमियों का शुक्रिया अदा करती हूं। सभी संगीतप्रेमियों की पसंद और समर्थन ही मुझे नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए प्रेरित करती है। म्यूजिक वीडियो ‘पटना की परी’ के सॉन्ग को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाने में अक्षरा सिंह के साथ संजय कादयान की जोड़ी मस्त नज़र आ रही है। इसके गीतकार और संगीतकार छोटू रावत हैं, डीओपी और डायरेक्टर सोएब सिद्धिकी और कोरिओग्राफर अमित हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×