विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने धरना देकर काला दिवस के रूप में मनाया

  • मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा
  • मुख्य सेविका व लेखपाल पद के चलन क्रिया वाले अभ्यर्थियों को नौकरी देने की मांग
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने  दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर विश्व दिव्यांग दिवस पर काला दिवस मनाते हुए शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि 11 माह से ईको गार्डेन लखनऊ में दिव्यांग कोटे के अस्थि दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन  मुख्य सेविका पद  व लेखपाल पद के अभ्यर्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार उनको विज्ञापन जारी करने के बाद नौकरी नहीं दे रही है।
ऐसे में जब सरकार दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी  गारन्टी, दिव्यांग पेंशन पांच हजार रूपया नहीं दे सकती तो विश्व दिव्यांग दिवस मनाना बेमानी है। 14 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया। वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि दिव्यांगजन को नौकरी दिलाने के लिये 6 दिसम्बर को ईको गार्डेन लखनऊ में बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, गुड्डी दीक्षित, राम आसरे पाण्डेय, मनोज त्यागी, महेश साहु,वैभव दीक्षित,  गोमती, याशमीन, आशीष कुमार, सरला, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×