सर्दियों में लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए Vitamin E कैप्सूल आएगा काम

विंटर सीजन में फटे होंठों की समस्या काफी बढ़ने लगती है। जिससे काफी पेरशानी तो बढ़ जाती है, वही चेहरे की सुंदरता को भी काफी प्रभाव पड़ने लगता है। होठों की त्वचा बेहद ही पतली और नाजुक होती है और ऐसे में ठंडी हवा और कम आर्द्रता के कारण होठो से नमी कम होने लगती है। ऐसे में आप अपने होठों को देखभाल के लिए विटामिन ई कैप्सूल को एड कर सकते हैं।

सर्दियों में होंठों की देखभाल करने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल को शहद के साथ मिलाकर होंठों पर लगाने से नमी बनी रहेगी और त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी। इसके इस्तेमाल के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकालें और एक चम्मच शहद में इसे मिलाकर अच्छे से मिला लें। फिर आप होंठों पर लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और समय पूरा होने पर पानी से साफ कर लें। इससे आपके होंठों को नमी प्रदान करता है।

नारियल तेल और विटामिन ई का मिश्रण त्वचा की नमी बनाए रखता है। अपने फटे होठों को जल्दी ठीक करने के लिए मदद करता है। नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। विटामिन कैप्सूल का तेल निकालें और इसे एक चम्मच नारियल तेल में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर सकते हैं। इसको आप रात को लगा सकते हैं फिर देखें चमत्कार।

ऑलिव ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल को एक साथ मिलाकर होंठों पर लगाने से त्वचा में नमी बनीं रहती है। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा तो हाइड्रेटेड और हेल्दी रखते हैं। विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकालकर और इसे आप ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर , इस मिश्रण को दिन में दो बार होंठों पर जरुर लगाएं। इससे आपके होठ नरम रहेंगे और त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी।

इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×