सर्दियों में नहीं पी रहे ज्यादा पानी, मुंह बाए खड़ी हैं ये परेशानियां

सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से अक्सर लोग पानी पीने की आदत में कमी कर देते हैं. ठंडे मौसम में प्यास कम लगती है, जिससे लोग सोचते हैं कि शरीर को कम पानी की जरूरत होती है. लेकिन ये तरीका गलत है. पानी हमारे शरीर के लिए विंटर्स में भी काफी जरूरी होता है. अगर सर्दी में पानी पीने में लापरवाही बरती जाए, तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

सर्दियों में भले ही आपको पसीना कम आए, लेकिन शरीर के अंदर पानी की कमी हो सकती है. पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे त्वचा रूखी हो जाती है और शरीर थका हुआ महसूस करता है.

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. अगर शरीर में पानी की कमी होगी, तो विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर नहीं निकल पाएंगे. ये इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है.

पानी की कमी से डाइजेशन सही तरीके से काम नहीं कर पाता. इससे कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर को सही तरीके से पोषक तत्वों को पचाने और एब्जॉर्ब करने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है.

सर्दियों में त्वचा पहले ही रूखी और बेजान हो जाती है. अगर आप कम पानी पिएंगे, तो त्वचा की नमी और भी कम हो जाएगी. इससे खुजली, फटी त्वचा और वक्त से पहले झुर्रियों जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

पानी की कमी के कारण बार-बार भूख लगने की गलतफहमी हो सकती है. इससे आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खा सकते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है. पर्याप्त पानी पीने से भूख नियंत्रित रहती है और मेटाबॉलिज्म सही रहता है.

सर्दियों में गर्म पेय पदार्थों का सेवन बढ़ जाता है, लेकिन पानी को नजरअंदाज करना सही नहीं है. पानी शरीर की सफाई और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है. गुनगुना पानी पीने की आदत डालें और दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें. स्वस्थ रहने के लिए यह छोटा सा कदम बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×