एक जून को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा के लिए बनेंगे पास

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी व सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक जून को शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में दिव्यांगजनों के सिटी बस में नि:शुल्क यात्रा पास बनाने के लिए कैम्प का आयोजन होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने दी है।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को सिटी बस पास बनवाना है वो अपना यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की फोटो व एक सौ अठारह रुपया लेकर एक जून को सम्पर्क करें।बस पास के साथ साथ सरकार कि पेंशन, दुकान संचालन ऋण, रेलवे रियायत, रेलवे यूनिक कार्ड सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर में डेढ़ लाख दिव्यांग हैं और अब तक मात्र दस हजार दिव्यांगों के नि:शुल्क यात्रा पास बन पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×