मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड बिल्हौर की ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यो का किया गया स्थलीय निरीक्षण

कानपुर। अभिनव जे0 जैन, मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा विकास खण्ड बिल्हौर की ग्राम पंचायत क्रमशः पूरा, बिल्हौर देहात, मकनपुर एवं संजती बादशाहपुर में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर एवं खण्ड विकास अधिकारी बिल्हौर सहित अन्य विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत पूरा में कराये गये इण्टरलाॅकिंग कार्य संतोषजनक न पाये जाने के कारण राज कुमार, अवर अभियंता का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सम्बन्धित सचिव सलोनी कुशवाहा, ग्रा0पं0अ0 एवं तत्कालीन सचिव सत्यम, ग्रा0पं0अ0 का पत्रावलियों का सही ढंग से रख-रखाव न करने के कारण स्पष्टीकरण पत्र निर्गत करते हुये वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये।
ग्रा0पं0 बिल्हौर देहात में नियमानुसार पंचम वित्त आयोग में उपलब्ध धनराशि को मानक से अधिक व्यय किया जाना पाया गया, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित सचिव सुरेश चन्द्र का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुये वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये। संजती बादशाहपुर में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की पत्रावली में पाई गई कमियों हेतु कन्सल्टिंग इंजीनियर नितिन कश्यप का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर नगर को दिये गये। उक्त ग्राम पंचायत में निर्मित किये गये खेल के मैदान के कार्य में भी कमियां पाये जाने पर अरूण सोनकर, ग्रा0पं0अ0 को 02 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश के साथ उक्त लापराही हेतु वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बिल्हौर देहात का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बच्चो के शैक्षित स्तर की जांच की गई एवं सम्बन्धित प्रधानाचार्या को बच्चों के पंजीकरण बढ़ाये जाने के निर्देश दिये गये एवं विद्यालय को निपुण बनाये जाने के भी निर्देश दिये गये।
ग्राम पंचायत मकनपुर में ऐतिहासिक दरगाह का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय दरगाह के पास कूड़े का ढेर जमा पाया गया जिसे तत्काल हटाये जाने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिल्हौर को दिये गये।
ग्राम पंचायत सिघौली में अरूण पाठक मा0 सदस्य विधान परिषद की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबन बनाये जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एन0आर0एल0एम0 योजना से प्राप्त होने वाली धनराशि से स्वांवलंबी बनाये जाने हेतु महिलाओं को जागरूक किया गया एवं विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी बिल्हौर एवं सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी0) को 03-08-2026 को ग्राम पंचायत में उपस्थिति होकर समूहो की बैठक करते हुये योजनओं से लाभान्वित कराये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×