शरबत पीने और खाद्य पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत, 75 से ज्यादा बीमार

सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में मुहर्रम के मौके पर कथित रूप से दूषित शरबत पीने और अन्य चीजें खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 75 से ज्यादा लोग बीमार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नानौता थाना क्षेत्र के शेखजादगान मोहल्ले के निवासी शबी हैदर (60) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि शनिवार शाम नानौता कस्बे के एक मोहल्ले में मुहर्रम के मातमी जुलूस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बिरयानी और शरबत का सेवन किया था जिसके बाद करीब 75 लोगों को उल्टियां होने लगीं एवं अन्य समस्याएं हुईं।

बंसल ने बताया कि उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य विषाक्तता के शिकार हुए शबी हैदर को उपचार के लिये चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बंसल ने बताया कि जुलूस के मौके पर इस्तेमाल की गयी खाने-पीने की चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और मरीजों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'मेरा मन अत्यंत दुखी है, कल मैं भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच केजरीवाल का बयान | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या से बड़ी खबर, प्रारंभिक जांच के बाद SIT की सिफारिश पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज | 'पुलिस ने मेरे बेटे के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी', भरत तिवारी की मां ने बयां किया दर्द; बहन ने भी लगाया बड़ा आरोप, | 27 जून तक खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली; रोशन आनंद के 2 सहयोगी को मिली बेल
Advertisement ×