आपसी विवाद में एक व्यक्ति कि हुई मौत

कानपुर। थाना पनकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला मीना देवी द्वारा बताया गया कि उनके पति तेजवीर सिंह, जो मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी थे एवं फिल्म लाइन में कार्य करते थे, की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई एवं स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए गए।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13 मई की शाम तेजवीर सिंह क्षेत्र में आए थे, जहां एक आइसक्रीम ठेला लगाने वाले व्यक्ति मिथिलेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें तेजवीर सिंह को चोटें आईं। घटना के समय उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद तेजवीर सिंह अपनी पत्नी को ऑटो से घर ले गए। देर रात/सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि विवाद के दौरान मिथिलेश नामक व्यक्ति द्वारा धक्का देने से तेजवीर सिंह घायल हुए थे। घटना के संबंध में पुलिस को उसी समय कोई सूचना नहीं दी गई थी। वर्तमान में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×