ऑक्सफोर्ड मॉडल कॉन्वेंट ने लाजपत भवन में आयोजित किया वार्षिकोत्सव

कानपुर। ऑक्सफोर्ड मॉडल कॉन्वेंट टी0 पी0 नगर कानपुर ने अपना वार्षिकोत्सव (समन्वय 2025) का आयोजन मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि अरुण पाठक एम एल सी कानपुर नगर के द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर की गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से शुरुआत करते हुए स्वागतम, भारत का गौरव “इसरो”, शिव तांडव, आदिशक्ति का आवाहन, रघुनंदन भक्ति, काली जी, वालिदैन कि दुआएं, नरसिम्हा अवतार, ऑपरेशन सिंदूर, बुजुर्गो को कहानी, राधा श्याम, ताइक्वांडो तथा भारत के रक्षक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत, कर बच्चों ने मनमोह लिया।
छात्र एवं छात्राओं ने बड़े ही जोश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र नाथ शर्मा ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य को कामना की। इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड मॉडल कॉन्वेंट टी0 पी0 नगर, कानपुर के डायरेक्टर अनमोल शर्मा, प्रधानाचार्या अंकुर निगम एवं शिक्षकों में सीमा बनर्जी, वंदना यादव, गरिमा गुप्ता, आशी जैन, रजत शर्मा एवं समस्त स्कूल शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×