नौबस्ता स्थित स्कूल में ‘पहल’ साइंस प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

कानपुर।  नौबस्ता संजय गांधी नगर स्थित पूनम्स पब्लिक स्कूल में ‘पहल’ साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहाँ बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए डीएनए मॉडल, अर्थ सेटेलाइट, चंद्रयान 3, प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, प्रदूषण से हमें नुकसान,  स्वचलित रोबोट, बजर गेम, हाइड्रोलिक गेम, जल संशोधन, हाइड्रोलिक पॉवर प्लांट आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगाकर लोगो का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में आये बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की। विद्यालय की प्रबंधक पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता लाना और उनकी प्रतिभा का सम्मान करना है।
बच्चों में सेजल तिवारी, आराध्या तिवारी ने एसिड रैन, श्रेया सैनी ने डीएनए रोटेटिंग मॉडल, कृतिका, अनन्या ने मानव योग्यता, लेकांशी ने प्रदूषण मॉडल, प्रानवी, आराध्या ने जल स्वच्छता, शिवांशी यादव ने जल संरक्षण की प्रदर्शनी बनाकर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विद्यालय की प्रबंधक पूनम श्रीवास्तव के अलावा धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सचिव आनंद, रितू पांडेय, कंचन, प्रियंका, सुमन, मधु, अभय, नेहा, सरिता, पूजा आदि अध्यापक, अध्यापिका का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×