बंगाल में जीत के बाद PM का बड़ा ऐलान… पहली कैबिनेट बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को दिखाई जाएगी हरी झंडी

पश्चिम बंगाल में इस बार ‘खेला’ हो गया है। सूबे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई। पश्चिम बंगाल पर शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस बीच पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘ पश्चिम बंगाल की पहली कैबिनेट की बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी’

नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। मैं आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं, बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए, भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा।’

आगे पीएम मोदी ने कहा ‘पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरि झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है।’

आगे उन्होंने कहा ‘इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया और इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसा दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है…मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×