पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ₹1.52 लाख से अधिक का माल हुआ बरामद

कानपुर। थाना पनकी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर थाना पनकी पुलिस ने पाटनी पार्क चौराहे के पास से अभियुक्त अंकुश यादव (25 वर्ष) निवासी जनपद मैनपुरी (हाल पता- पनकी, कानपुर नगर) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से दो सोने की चेन, एक पान नुमा पेन्डिल युक्त सोने की चेन, चांदी की पायलें व बिछिया, चांदी के दीया स्टैंड, दो कलाई घड़ियां, एक एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, एक बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा कुल ₹1,52,542 मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने 12 जुलाई 2026 की रात्रि थाना पनकी क्षेत्र में ताला तोड़कर चोरी की घटना करना स्वीकार किया।
पुलिस उपयुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में बढ़ोत्तरी धाराएं अंकित करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मौत होगी तो सरकार पर दबाव बनेगा..., CJP के प्रदर्शन से जुड़े व्हाट्सएप चैट लीक, जानबूझकर हिंसा भड़काने का था प्लान? | 'करोड़ों की चोरी कर अयोध्या नगरी को कलंकित किया, आरोपियों को बचाया जा रहा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के अवधेश प्रसाद | MP Assembly में UCC Bill पास, CM Mohan Yadav ने बताया Golden Day, कहा- अब सबको मिलेगा समान अधिकार | दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना? आंध्र-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मिले कोविड केस, पिता के बाद बेटी भी संक्रमित; प्रशासन अलर्ट
Advertisement ×