कानपुर। थाना स्वरूप नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ देकर उसकी संपत्ति का एग्रीमेंट एवं बैनामा करा लिया गया तथा उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया। प्रकरण के सम्बंध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई, जिसमें उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
