- 17 बिजली के पोल का तार और 1 कुंतल 64 किलो कॉपर बरामद
कानपुर। चौबेपुर पुलिस ने विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि गैंग के सात सदस्यों को जादेपुर गांव के पास से किया गिरफ्तार किया गया है। पूरे घटनाक्रम को बताते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कानपुर नगर एस.एम. कासिम आबिदी ने जानकारी दी कि पकड़े गए गैंग के शातिरों के पास से 17 बिजली के पोल का तार और 1 कुंतल 64 किलो कॉपर बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली स्कॉर्पियो समेत अन्य सामान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 68 हजार रुपये और चोरी में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में औजार बरामद किया है।
बर्रा निवासी कबाड़ी रंजीत पर गैंग चलाने का आरोप है और लंबे समय से विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाओं को यह गैंग अंजाम दे रहा था। इस गैंग के विरुद्ध आधा दर्जन थानों में मुकदमे भी दर्ज है। इस गैंग को पकड़ने पर चौबेपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता मिली है।
