जस्टिस भनोट के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर की माफी की मांग

कानपुर। अधिवक्तागण डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वार से जस्टिस भनोट मुर्दाबाद के नारे लगाते शताब्दी द्वार पर पहुंच भनोट के खिलाफ प्रदर्शन किया। जहां पर बोलते हुए पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के जस्टिस अजय भनोट द्वारा जिस तरह से दबाव बना एक अधिवक्ता से पुलिस अधिकारी से माफी मंगवाई गई, कानपुर सहित देश का संपूर्ण अधिवक्ता समाज उसकी घोर निंदा करता है।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा कि यदि अधिवक्ता का अपमान होगा तो अधिवक्ता भी कोर्ट का अपमान करने से पीछे नहीं हटेगा से अपने को जोड़ते हुए कहा कि अधिवक्ता के सम्मान से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जस्टिस भनोट का यह कृत्य देश के सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज का अपमान है हम जस्टिस अजय भनोट से मांग करते है कि वो तत्काल अधिवक्ता समाज से माफ़ी मांगें। प्रमुख रूप से भानु द्विवेदी, सरोज उपाध्याय, शैलेश त्रिवेदी, राम नवल कुशवाहा, आनंद उपाध्याय, राजेश भारती, संजीव कपूर, मनीष यादव, विवेक पांडे, सुमन तिवारी, एन के कटियार, शिवम गंगवार, मो इफ्तिखार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव, BJP ने किया नाम का ऐलान ........ स्पेन में भीषण हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी, 40 से ज्यादा लोगों की मौत; कई घायल | Supreme Court का निर्देश, दिल्ली वोटर लिस्ट से हटाए गए 43 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे आयोग ..... मोदी सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी महंगाई भत्ते में किया इजाफा |      INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को समर्थन देगी CJP, Abhijeet Dipke ने कर दिया बड़ा ऐलान ........... UP में फरवरी-मार्च में होंगे Assembly Elections, बोले केंद्रीय मंत्री Pankaj Chaudhary | Cyclone Arnab के असर से Andhra Pradesh के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी ................. Cyclone Arnab के असर से Chhattisgarh में तेज बारिश, रायपुर समेत 12 जिलों में स्कूल बंद
Advertisement ×