बीट पुलिस अधिकारी बन उत्साहित पुलिसकर्मी ने जगह-जगह लगाई होर्डिंग

कानपुर, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा कानपुर कमिश्नरेट में बीट प्रणाली के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी (BPO) की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें थाना क्षेत्र को कई बीट में विभाजित किया गया है ,उक्त बीट प्रणाली के कारण आम जन को अब अपने बीट पुलिस अधिकारी के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कराने में आसानी होगी। इसी प्रणाली के प्रचार- प्रसार के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह होडिंग्स लगाते तथा लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं । सोमवार के दिन भी थाना कर्नलगंज अंतर्गत चुन्नीगंज क्षेत्र में बीट पुलिस अधिकारी काo प्रदीप सिंह द्वारा क्षेत्र में घूम-घूम कर होडिंग्स लगाई गई तथा आम जन से मिलकर अपना विजिटिंग कार्ड दिया गया तथा लोगों से अपील की गई की आपातकाल में पुलिस की सहायता प्राप्त करने के लिए आप लोग हमारे नंबर से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। बीट प्रणाली के लागू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है तथा लोग एक दूसरे से कहते सुने जा रहे हैं कि अब पुलिस हमारे हाल-चाल भी ले रही है और कुशलता भी पूछ रही है। इससे पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×