पुरानी पेंशन बहाली, 26 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

कानपुर। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन, माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति के सम्बन्ध में विजिलेंस टीम अयोध्या द्वारा की जा रही जांच के विरोध आठवें वेतन आयोग के गठन आदि 26 सूत्रीय को उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कानपुर मण्डल के सभी 6 जनपदों व प्रदेश के शीर्ष शिक्षक नेताओं सहित शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक (मा०) कानपुर मण्डल चुन्नीगंज, कानपुर नगर में धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन में उ०प्र०मा०शि०संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा० सुरेश कुमार त्रिपाठी (पूर्व एम.एल.सी.) ने सरकार द्वारा अपनायी जा रही शिक्षक विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि सरकार विजिलेंस टीम अयोध्या द्वारा ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के नियुक्ति सम्बन्धी पत्रजातों की जांच करने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोके, अन्यथा प्रदेश का एक-एक शिक्षक जेल भरो आन्दोलन के लिए तैयार है।
विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एम.एल.सी. ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आठवें वेतन आयोग के गठन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग की व शिक्षक हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष का आवाहन किया।  लायी जा रही यूनीफाइड पेंशन स्कीम, एन.पी. एस. से भी कहीं अधिक अहितकारी स्कीम है। माध्यमिक शिक्षक संघ केवल और केवल जी.पी.एफ. आधारित पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है।प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर मण्डलीय अध्यक्ष एन.पी. सिंह गौर व मण्डलीय मंत्री मोहित मनोहर तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार को सम्बोधित 26 सूत्रीय मांगपत्र सम्बन्धी ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक (मा०) कानपुर मण्डल को दिया गया।धरने में प्रमुख रूप से डा० दिनेश चन्द्र शर्मा,जगवीर किशोर जैन, नरेन्द्र कुमार वर्मा (महामंत्री), ठाकुर प्रसाद यादव, कृष्ण यादव, सम्वृद्धि मिश्रा, राकेश तिवारी, अनिल सचान, नागेन्द्र भदौरिया, विनोद मिश्रा, साध्येश सिंह, मोहित यादव, महेन्द्र भारती, राजेश यादव, लालाराम दुबे, नरेन्द्र पाल, देवेश शर्मा, राजीव गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी का एक और किला ढहा, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दिया इस्तीफा, संकट में TMC  | योगी सरकार का बड़ा फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल | UP में विधानसभा से पहले होंगे ग्राम प्रधान के चुनाव? कार्यकाल बढ़ाने पर हाईकोर्ट नाराज | मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement ×