कानपुर। थाना बाबूपुरवा साइबर टीम उप नि. रमेश चौधरी टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी अंतर्गत अलग अलग क्षेत्र में साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे। अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करे।

उप नि. चौधरी द्वारा छात्र, छात्राओं को नए कानून व गोल्डन आवर, 1930 साइबर हेल्प लाइन नo, टू स्टेप वेरिफिकेशन, विभिन्न साइबर क्राइम, तथा 1090, 1076, 1098, वूमेन हेल्पलाइन नंबर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व यातायात नियमों के संबंध में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर फ्रॉड किन-किन तरीकों से हो सकता है, उसके बारे में जानकारी देते हुवे साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को भी बताया गया।
