पंजाबी रैप सॉन्ग ‘मिड एयर फ्रीवर्स’ हुआ रिलीज 

बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल ने अपना नया रैप गाना ‘मिड एयर फ्रीवर्स’ रिलीज़ किया, यह गाना उन्होंने मास अपील नाम की म्यूजिक कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। गाने में सनी कौशल का पंजाबी अंदाज़ साफ नजर आता है। उनकी आवाज भी बहुत जबरदस्त है जो गाने को और खास बनाती है। वीडियो में सनी ब्लैक सूट, दाढ़ी और स्टाइलिश चश्मे में बहुत स्मार्ट लग रहे हैं। उनका लुक गाने की वाइब से पूरी तरह मेल खाता है। ‘शिद्दत’ फिल्म से पहचान बनाने वाले सनी कौशल ने इस गाने के बोल खुद लिखे हैं और इसे गाया भी है। इसका म्यूजिक UpsideDown और ICONYK ने तैयार किया है। सनी कौशल अब तक शिद्दत, फिर आई हसीन दिलरुबा, मिली जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को इम्प्रेस कर चुके हैं। लेकिन इस नए गाने में उन्होंने खुद को एक नए अंदाज़ में दिखाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×