मेडिकल स्टोर में पड़ा छापा, स्टील की टंकी से हुआ बरामद प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन

कानपुर। मुख़बिर द्वारा मिली सूचना पर कृष्णा मेडिकल हॉल रहीमपुर, कस्बा विसाधन, थाना ककवन, कानपुर नगर में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त औषधि कानपुर के निर्देशानुसार रेखा सचान औषधि निरीक्षक कानपुर नगर के द्वारा प्रदीप कुमार के कृष्णा मेडिकल हॉल पर जांच करने पर स्टील की बड़ी टंकी में पशुओं का दूध उतारने में प्रयुक्त होने वाला प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुआ।
जिसका मूल्य लगभग 10000/- रुपये है। व मात्रा 204 x100 एमएल, 51×30 एमएल है। उक्त प्रतिबंधित औषधि को फॉर्म 16 पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के अंतर्गत सीज किया गया एवं 4 औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार अग्रिम करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×