जनपद भर में डेयरियों और मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी, 25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स नष्ट

  • खाद्य सुरक्षा विभाग की कानपुर में बड़ी कार्रवाई

​बीपीएस न्यूज, कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जनपद में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। टीम ने विभिन्न नामी डेयरियों, रेस्टोरेंट और दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, वहीं असुरक्षित पाए गए 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स को मौके पर ही विनष्ट कराया।

​विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

​अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नमूने संगृहीत किए:

  • ​ठाकुर दूध डेरी (बर्रा): दूध व पनीर
  • ​गोवर्धन डेरी (घाटमपुर): मिश्रित दूध
  • ​पांडेय स्वीट एंड नमकीन (घाटमपुर): पनीर
  • ​राठौर दूध डेयरी (पनकी): पनीर
  • ​गोपाल दूध भंडार (रामनारायण मार्केट): भैंस का दूध
  • ​गुलशन डेरी (फजलगंज): दही
  • ​स्पाइसी फूड (किदवई नगर): सांभर व चिली पनीर
  • ​जवाहर नगर: कुल्फी

​एकत्र किए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​25 किलो अमानक फिंगर चिप्स कराए विनष्ट

​कार्रवाई के दौरान मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और विक्रय हेतु भंडारित 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में नष्ट करवा दिया, ताकि इन्हें बाजार में न बेचा जा सके।

​कारोबारियों को स्वच्छता व सतर्कता के निर्देश

​नमूना संग्रहण के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक भी किया। बारिश के मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने कड़े निर्देश दिए कि सभी खाद्य पदार्थों को पूरी तरह ढक कर रखा जाए और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे संक्रामक बीमारियों व खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×