कानपुर। भारतीय बालरोग अकादमी कानपुर द्वारा अंजलि हॉस्पिटल श्याम नगर में ओ आर एस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 25 नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, डॉ रितु श्रीवास्तव ने किया।
डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भारतवर्ष में डायरिया से मरने वाले बच्चों में चार बच्चों में एक बच्चा उत्तर प्रदेश का होता है डायरिया में मृत्यु का एकमात्र कारण शरीर में पानी की कमी है जिसको ओ आर एस देने से रोका जा सकता है बच्चों में 70 से 80 प्रतिशत वायरल के कारण डायरिया होता है डायरिया में एंटीबायोटिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
डॉक्टर रितु श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे को बार-बार दस्त हो रहे हो, उल्टी न रुक रही हो, पेशाब कम हो रही हो तो यह सब खतरे के लक्षण होते हैं ऐसे में बच्चों को तुरंत भर्ती कराना चाहिए। दूसरा कार्यक्रम ओ आर एस पर डॉ शैलेंद्र गौतम ने ओ पी डी हैलेट में किया उन्होंने ओ आर एस के बारे मे जानकारी दी व साबुन और ओ आर एस के पैकेट जनमानस को बांटे।
