राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सेना के जवानों व देश की सलामती के लिए किया प्रार्थना  

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में आपरेशन सिंदूर के शहीद सैनिकों व पहलगाम के शहिदों को  श्रद्धांजलि दी गई। देश व सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिव्यांगजनों ने हांथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली और क्षेत्र के नागरिकों से जागरूक रहने की अपील की।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज ईश्वर से देश व सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। आपरेशन सिंदूर के शहीद सैनिकों व पहलगाम के शहिदों को  श्रद्धांजलि दी गई है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें अपने सेना के जवानों पर नाज है। हमारे जवान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। देश की सेना की वजह से देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  हम अपने देश के सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुका पाएंगे।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, जौहर अली, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला, अनुराधा गुप्ता, गोमती वर्मा, राम जानकी, सीमा कुशवाहा, याशमीन, रामकुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×