राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलबाग से लखनऊ तक निकाला शान्ति मार्च

  • नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी की कर रहे हैं मांग
कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के नेत्रत्व में लखनऊ  के लिए फूलबाग गांधी प्रतिमा से  कुच कर रहे गये। पुलिस प्रशासन ने 22 अक्टूबर की रात्री में वीरेन्द्र कुमार के घर पर वार्ता की थी और चुनाव आचार संहिन्ता का हवाला देकर रैली निकाल कर लखनऊ न जाने का अनुरोध किया था। लेकिन वीरेन्द्र कुमार ने प्रदेश व्यापी आवाहन होने का तहवाला देकर पुलिस प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
ज्ञात हो कि पिछले 10 महिने से ईको गार्डेन मे लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन नियुक्ति के लिए आन्दोलन कर रहे है। सरकार दिव्यांगजनों की फरियाद नहीं सुन रही है| जिसके चलते दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय घेरने का निर्णय लिया गया है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अफसरशाही हाबी है। सब मन मर्जी का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि
सरकार लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र जारी करे दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी दे दिव्यांगजन अधिनियम 2016 लागू करे, दिव्यांग पेंशन 5 हजार रूपया करे व दिव्यांग उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हो। वरना उत्तर प्रदेश के  54 लाख दिव्यांगजन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, गुड्डी दीक्षित, अनील राज बाजपेई, सीमा बाजपेई, मीरा कुशवाहा, गोमती वर्मा, अनुराधा गुप्ता, रोली शुक्ला, आशीष कुमार, महेश चन्द साहु, राम जानकी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'शिवपाल यादव ने कहा था सपा चोरों और माफियाओं की पार्टी बन गई है', ओपी राजभर का बड़ा दावा, कहा- अखिलेश चाचा को बाहर करके CM बने थे | जिस बेगूसराय गैंगरेप कांड से कांप गया बिहार, उसमें अब DIG का एक्शन, लापरवाही बरतने वाले SHO को किया सस्पेंड | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ साल के मासूम का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया बदायूं से बरामद, 8 गिरफ्तार | दिल्ली-NCR की सड़कों से पुरानी बसों और ट्रकों का होगा सफाया, टाटा मोटर्स और मोदी सरकार के बीच हुई बड़ी डील
Advertisement ×