सिविल डिफेंस प्रखंड कृष्णा नगर की बैठक का किया गया आयोजन

कानपुर। जिला अधिकारी/नियंत्रक एवं चीफ वार्डन के निर्देशन में सिविल डिफेंस प्रखंड कृष्णा नगर की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के नवनियुक्त डिवीजनल वार्डन का माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र, बुके आदि देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात इस प्रखंड में रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरने, प्रशिक्षण करवाने, नवीनीकरण और सक्रियता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उपस्थित सभीको नागरिक सुरक्षा की आवश्यकता, उसके महत्व एवं समाज में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि आप सभी अवैतनिक एवं निष्काम सेवा हेतु इससे जुड़ कर आप सरकारी योजनाओं में अपनी सहभागिता प्रदान करके देशसेवा कर रहे हैं।

अंत में राष्ट्रीय जल मिशन के जल संरक्षण एवं जल जागरुकता हेतु ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत बारिश के पानी की बूँदों से जल संचय ‘क्योंकि जल है तो हम हैं’ के संकल्प हेतु सभी को शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×