एसडीएम सदर व एनडीआरएफ ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

कानपुर। संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी (सदर) अनुभव सिंह (आईएएस) एवं 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक दीपक कुमार कमलिया के नेतृत्व में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, संभावित जलभराव वाले स्थानों, सुरक्षित निकासी मार्गों, राहत शिविरों की संभावित व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के दौरान आने वाली चुनौतियों, पूर्व के अनुभवों तथा आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।
उप जिलाधिकारी (सदर) अनुभव सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।
एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक दीपक कुमार कमलिया ने बताया कि 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य बाढ़ पूर्व तैयारियों का आकलन करना, प्रशासन एवं एनडीआरएफ के बीच समन्वय को और सुदृढ़ बनाना तथा संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने की तैयारियों को अंतिम रूप देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद अफरा-तफरी, हादसे में 8 लोगों की मौत; कई घायल | 'आइंदा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे', मौलाना जरजिस के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री; 'घरवापसी' की दी सलाह | हर जूते मारने पर एक करोड़ रुपये दूंगा... भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताने वाले मौलाना जरजिस पर भड़के जगद्गुरु परमहंस आचार्य | असत्य, हिंसा मोदी सरकार के मूल सिद्धांत, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के राहुल गांधी
Advertisement ×