संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों के लिए हुआ विशेष शिविर का आयोजन  

कानपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील घाटमपुर, कानपुर नगर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
86 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिनमें से 51 दिव्यांगजनों को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 26 दिव्यांगजनों को जाँच हेतु रेफर किया गया। 9 दिव्यागजनों के आवेदन निरस्त किए गए। 4 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया। 13 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु पंजीकृत किया गया। 02 दिव्यागजनों के बैंक खाते को एनपीसीआई से लिंक किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिकारी कानपुर नगर, मुख्यचिकित्सा अधिकारी , उप जिलाधिकारी घाटमपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, तहसीलदार घाटमपुर उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग , प्रोबेशन विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×