सनसनी : क्राइम पेट्रोल देखकर युवक ने कर डाली बुजुर्ग महिला की हत्या…. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझाई गुत्थी

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 18 साल के ईशु शर्मा उर्फ आर्यन नाम के युवक ने टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ और सोशल मीडिया के क्राइम कंटेंट से प्रभावित होकर एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई की और सिर्फ 48 घंटे के अंदर इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है।

घटना पनकी रोड चौकी अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी की है। यहां रिटायर्ड लेक्चरर हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी निर्मला सिंह के साथ रहते थे। जब हरेंद्र सिंह घर पर नहीं थे, तब आरोपी ईशु शर्मा ने मौके का फायदा उठाया। वह घर में घुसा और अकेली मिली बुजुर्ग महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे करीब 27 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गया।

कानपुर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आब्दी ने बताया कि पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत माल यानी पूरा 27 लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया है। आरोपी ईशु शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो और सोशल मीडिया पर उपलब्ध क्राइम संबंधी वीडियो से बहुत प्रभावित था। वहीं से उसने अपराध करने की प्लानिंग और पुलिस से बचने के तरीके सीखे। लेकिन उसकी ये ‘रील लाइफ’ वाली प्लानिंग रीयल लाइफ में कानपुर पुलिस के सामने पूरी तरह फेल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | जंतर-मंतर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, UGC के नए नियम और जातिगत आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान और RAF
Advertisement ×