अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कंप्लीट……! 

बॉलीवुड खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर स्वयं एक पोस्ट के जरिए फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए कर दी है। यह फिल्म सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म लगातार दो साल से टल रही थी।
अब आने वाले साल 2026 में रिलीज होने के लिए यह फिल्म पूरी तरह तैयार है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लारा दत्ता, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी और राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव के साथ-साथ सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×