कल बाल भवन में मनाया जायेगा श्याम बाबा महोत्सव

कानपुर। श्री श्याम परिवार संस्था द्वारा रविवार को बाल भवन फूल बाग में श्याम बाबा महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमे बाबा के अलौकिक श्रृंगार एवं पावन ज्योति दर्शन कर श्याम प्रेमी आनंद की अनुभूति प्राप्त करेंगे।
महोत्सव अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम रस प्रवाहक  जयशंकर चौधरी, कोलकाता किशन भगत, इंदौर एवं सुधांशु गौतम, तिजारा राजस्थान से अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को आनंदित करेंगे साथ ही नगर के सुनामधन्य भजन प्रवाहक संदीप दीक्षित, श्रेष्ठ दीक्षित एवं हर्ष गौड़ श्याम भजन रस गंगा की अविरल वर्षा करेंगे। महोत्सव में बाबा श्याम को छपन भोग अर्पित किया जाएगा।
महोत्सव में पधारे समस्त श्याम प्रेमियों को श्याम रसोई के द्वारा श्याम प्रभु की प्रसादी वितरित की जाएगी। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष शिवसागर अग्रवाल महामंत्री मनीष अग्रवाल ‘दर्पण’ उत्सव संयोजक पारस अग्रवाल  द्वारा दी गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष कपूर, गिरधारी गौड़, मंत्री नवीन अग्रवाल, ज्ञानेंद्र बिश्नोई प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×