कांग्रेस कमेटी कानपुर ग्रामीण की अध्यक्षता में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की हुई बैठक

कानपुर। इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी कि 213 सीसामऊ विधानसभा से प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन मे वरिष्ठ कांग्रेस जनो कि बैठक केंद्रीय चुनाव कार्यलय इम्पीरियल टाकीज मे नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाण्डेय कि अध्यक्षता मे हुई जिसमे प्रत्याशी नसीम सोलंकी, सुनील साजन, अमिताभ बाजपेई हसन रूमी,नगर अध्यक्ष सपा फज़ल महमूद भी मौजूद रहे।
कांग्रेस जनो को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहाँ कि हमारे कार्यकर्ताओ को सजक रह कर पूरी ताकत से चुनाव मे काम करना है क्योकि हमारे सामने वह फिरका परस्त ताकतें है जो ऐंन केन किसी भी तरह चुनाव जितना चाहती है जिसका डट कर मुकाबला करके ही चुनाव जीता जा सकता है 
 
प्रदेश कांग्रेस महिला कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए करो या मरो का चुनाव है यह चुनाव केवल नसीम सोलंकी के लिए जीत का चुनाव नहीं है बल्कि इंडिया गठबंधन के अस्तित्व का का चुनाव इसलिए प्रतिष्ठा बना कर लड़ कर जितना है।
   
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से राजेश सिंह, इक़बाल अहमद, आनंद शुक्ला, निजामुद्दीन खा, महेन्द्र त्रिपाठी पुत्तू, विमल तिवारी, मुन्ना शुक्ला, चंद्र मणि मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, ज़फर, शाकिर, कुनकुन खान, पार्षद राजीव द्वेदी, पवन गुप्ता, तुफैल अहमद, हाजी इम्तियाज, जय, जेपी पाल, विकास अवस्थी, नरेन्द्र चंचल, धवल पाण्डेय, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, मनीष शर्मा, बूटा सिंह, अम्बरीष सिंह, नरेश त्रिपाठी, आनन्द वर्मा, संयोगिता वर्मा  सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×