भाजपा मुख्यालय पर खाट विछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन 25 को

  • सरकार कि वादा खिलाफी से नाराज है दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारी
कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन  की बैठक ईको गार्डेन लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि दिव्यांग महागठबन्धन:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर खाट विछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन करेगा। 
बैठक में  दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांग संगठनों से अपील किया की 11 माह से ईको गार्डेन लखनऊ में धरना अनशन कर रहे लेखपाल पद पर चयनित ओ. एच. श्रेणी के दिव्यांगों के समर्थन में, यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत दिव्यांग ट्राफिक वार्डेन को चौराहों पर तैनाती दिलाने, दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने, पेंशन पांच हजार रूपये मासिक की मांग पुरी करवाने के लिए भारी संख्या में 25 नवम्बर को लखनऊ पहुंचने कर अधिकार दिलाने मे मदद करें।
दिव्यांग महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय निर्धारित होने के बाद मुलाकात न कराना सरकार व प्रशासन के झूठ का जीता जागता प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग महागठबन्धन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने की बजाय मुंह छुपाते घुम रहे हैं।
प्रवक्ता आनन्द तिवारी ने कहा कि अबकी बार आर पार का संघर्ष होगा। दिव्यांगजन अपने अधिकारों के लिए 25 को सड़क पर उतरे।
आज की बैठक में दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, प्रवक्ता आनन्द तिवारी, सतीष कुमार शामली, नगेन्द्र कुशवाहा कुशीनगर, विनय मौर्या रायबरेली, अजीत कुमार आजमगढ़, राम निहाल ध्दिवेदी, राजेश मौर्या मऊ, उमा पटेल फतेहपुर, कृष्णा सिंह चन्दौली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×