भाजपा मुख्यालय पर खाट बिछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन की तैयारी तेज, 25 नवम्बर को प्रदर्शन?

कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन को नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने की लम्बे समय से कर रहा है मांग। पिछले 25 अक्टूबर को आन्दोलन प्रस्तावित था। शासन के निर्देश पर महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर लम्बी बार्ता करके 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री से बार्ता कराने का आस्वाशन दिया था, ऐन मौके पर प्रशासन ने यह सुचना दिया कि चुनाव में व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री से बार्ता नहीं हो पाएगी। इससे नाराज दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारियों ने ईको गार्डेन में बैठक कर 25 नवम्बर को पुन: विधानसभा के सामने भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है| आन्दोलन को सफल बनाने के लिये छै: कमेटियां बना कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। सभी पदाधिकारियों को आन्दोलन के दो दिन पहले से भूमिगत रहने व लखनऊ पहुँच कर आन्दोलन में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया गया है।
दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांग संगठनों से अपील किया की 11 माह से ईको गार्डेन लखनऊ में धरना अनशन कर रहे लेखपाल पद पर चयनित ओ. एच. श्रेणी के दिव्यांगों के समर्थन में, यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत दिव्यांग ट्राफिक वार्डेन को चौराहों पर तैनाती दिलाने, दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने, पेंशन पांच हजार रूपये मासिक की मांग पुरी करवाने के लिए भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने कर अधिकार दिलाने मे मदद करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उत्पीड़न की कार्यवाही करने का प्रयास किया तो इसके परिणाम गम्भीर होंगे। सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री को बार्ता करके मांगो को पुरा करने की सकारात्मक पहल करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×