शरीर से निकल जाएगी पथरी, खाली पेट खा लें ये हरा पत्ता

शरीर के कई हिस्सों में स्टोन हो सकता है, जिसे आम भाषा में पथरी बोला जाता है. शरीर के कई हिस्से में पथरी की समस्या हो सकती है लेकिन अधिकतर लोग किडनी स्टोन से परेशान रहते हैं. किडनी स्टोन को समय तरह दवाई और डाइट की मदद से शरीर के बाहर निकाला जा सकता है. वहीं अगर समय रहते किडनी स्टोन पर ध्यान नहीं दिया तो सर्जरी करवानी पड़ सकती है. अगर आप किडनी स्टोन से परेशान हैं तो डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाई और सलाह का पालन करें. दवाई के साथ-साथ आप इस हरे पत्ते की मदद से भी किडनी स्टोन शरीर के बाहर निकाल सकते हैं.

पत्थरचट्टा किडनी स्टोन के लिए काफी पॉपुलर जड़ी-बूटी है.पत्थरचट्टा को कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट, मैजिक लीफ आदि नामों से जाना जाता है. आयुर्वेद में इसे पाषाण भेद, पणपुट्टी और भष्मपथरी के नाम से जानते हैं. यह पत्ता शरीर के विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकलना में मदद करता है. पत्थरचट्टा पत्ते का सेवन कर शरीर से किडनी को बाहर निकाला जा सकता है. पत्थरचट्टा को सूखाकर इसमें सोंठ पाउडर मिलाकर गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें. इससे आपको पथरी से होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा.

एक गिलास गुनगुना पानी लें और इस पानी पत्थरचट्टा की 2 से 3 पत्तियों को चबाकर खाएं. इसके अलावा आप पत्थरचट्टा के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल कर, इसमें काली मिर्च का पाउडर मिलाएं. इसके बाद इस रस का सेवन कर सकते हैं.

पत्थरचट्टा का सेवन खाली पेट करना अच्छा माना जाता है. दरअसल पत्थरचट्टा किडनी स्टोन को तोड़ने में मददगार माना जाता है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×