यूपी में अगले 48 घंटे तूफान और तेज बारिश का अलर्ट

देश भर में अब मॉनसून के खत्म होने का दौर चल रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश भी देखी गई। आमतौर पर दशहरे वाले दिन लोग बारिश ना होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन इस बार बारिश के कारण रावण दहन को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश में अगले 48 घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जी हां, IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होनी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में 03 और 04 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना है। इसके बाद 05 से 07 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ काफी तेज बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की विस्तार से बात करें तो यहां 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है। प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में गरज चमक के साथ बिजली गिरने, आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने गहन और अवदाब के कारण भारी बारिश की संभावना है।

इतना ही नहीं 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और तूफान की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05 और 06 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।

देश के इन राज्यों में भी तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना 

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी भारत में 04 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद 05 से 07 अक्टूबर तक तूफान और बिजली के साथ काफी तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख और हिमाचल प्रदेश में 05 से 07 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 06 और 07 अक्टूबर को; पंजाब में 05 और 06 अक्टूबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 06 और 07 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 05 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 06 अक्टूबर को; पंजाब में 05 और 06 अक्टूबर को अलग-अलग स्थार्नो पर ओलावृष्टि (ओले गिरना) की संभावना है।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम का हाल

IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 04 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में 03 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तूफान की संभावना है। तमिलनाडु में 03 से 05 अक्टूबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और तूफान की संभावना है। अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×