धमाके से छात्रा की मौत, फोन चार्जिंग पर लगाकर कर रही थी बात

हाल ही में इंदौर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करने से उसमें ब्लास्ट हो गया और एक छात्रा की मौत हो गई. यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि स्मार्टफोन चार्ज करते समय हमें कितनी सावधानी बरतनी चाहिए. अक्सर हम इस बात को हल्के में लेते हैं, लेकिन हमारी एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि फोन चार्ज करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए.

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि फोन को कितना चार्ज करना सुरक्षित है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपने स्मार्टफोन की बैटरी को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे अच्छा होता है. बार-बार 0% तक डिस्चार्ज करने और फिर 100% तक चार्ज करने से बैटरी की लाइफ कम होती है. इससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है. साथ ही फोन को लंबे समय तक चार्ज पर लगाने से बचें. कई बार लोग रात को सोते समय फोन को चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं. ऐसा न करें. इससे बैटरी लाइफ पर असर पड़ सकता है.

चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है. जब फोन चार्ज हो रहा होता है, तो वह पहले से ही गर्म होता है. ऐसे में गेम खेलना, वीडियो देखना या कोई और काम करना फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे वह और भी ज्यादा गर्म हो सकता है. ज्यादा गर्मी के कारण बैटरी फूल सकती है या यहां तक कि ब्लास्ट भी हो सकती है. इसलिए चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

इसके अलावा लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल करने से भी बचें, क्योंकि ये सुरक्षा मानकों के अनुसार नहीं बने होते हैं और हैंडसेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अपने डिवाइस को हमेशा हवादार जगह पर चार्ज करें. तकिए या बिस्तर के नीचे रखकर चार्ज न करें, इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है.

अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय या चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा है, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें. फोन को सीधी धूप या किसी गर्म जगह पर न रखें. उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें. अगर आप फोन में कोई हैवी ऐप चला रहे हैं, जैसे कि गेम या कोई और ऐप, तो उसे तुरंत बंद कर दें. बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को भी बंद कर दें.

स्मार्टफोन का कवर हटा दें. कभी-कभी फोन का कवर गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है, जिससे डिवाइस और ज्यादा गर्म हो जाता है. कवर हटाने से हवा का फ्लो बेहतर होगा और फोन तेजी से ठंडा होगा. अगर आपके फोन की बैटरी फूल रही है तो उसे सर्विस सेंटर पर ले जाएं और ठीक कराएं. खुद ठीक करने की कोशिश न करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×