रिवाल्वर से निकली गोली लगने से घायल बेटी का हैलेट अस्पताल में चल रहा इलाज

  • डॉक्टरों ने बताया युवती की हालत खतरे से बाहर
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में मंगलवार सुबह रिवाल्वर की सफाई कर रिवाल्वर रखते समय अचानक ट्रिगर दबने से बड़ा हादसा हो गया। पिता अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, इसके बाद रखते समय अचानक गोली चल गई। गोली सामने बैठी उनकी 22 वर्षीय बेटी अनुपमा तिवारी को लग गई।
जानकारी के अनुसार विनय तिवारी घर में लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इसके बाद रखते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली अनुपमा के हाथ को छूती हुई पेट में जा लगी। घटना के बाद घर में हलचल मच गया। परिजन तुरंत अनुपमा को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लाइसेंसी रिवाल्वर की सफ़ाई के बाद रखते समय गोली चलने का बताया जा रहा। युवती खतरे से बाहर है। वहीं अन्य पहलुओं की जाँच की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×