पत्रकार संगठन द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने KANPUR DM को दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कानपुर। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी के निर्देशानुसार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर इकाई के जिला अध्यक्ष एसपी सिंह के नेतृत्व में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडे और मंडल प्रभारी राजू यादव भी मौजूद रहे।
एसपी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ डिजिटल मीडिया भी जनसंचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार भी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सभी माध्यमों के पत्रकारों को समान अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा मिलना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए दस सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।
जिसमें पत्रकारों के साथ होने वाली मारपीट, उत्पीड़न एवं अभद्र व्यवहार के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, पत्रकारों पर दर्ज झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में जिला स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग भी की गई, जिससे पत्रकार अपनी समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रख सकें।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर डिजिटल मीडिया को भी समान मान्यता देने तथा डिजिटल मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को पत्रकार श्रेणी में शामिल कर उन्हें मान्यता, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।
कानपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विनय पांडेय (तहसील अध्यक्ष), नेहा शर्मा (सदर तहसील उपाध्यक्ष), अरविंद कुमार यादव (तहसील सचिव), धीरेन्द्र यादव, लाला यादव (जिला उपाध्यक्ष), विवेक राजपूत (तहसील अध्यक्ष), पंकज सिंह, दुर्गेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष), रमन श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, दिव्यांश शुक्ला, विवेक कुमार, इरफान, अर्जुन सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×