शहर में नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने मिलकर हटवाया अवैध अतिक्रमण

  • भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई

कानपुर। नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कानपुर शहर में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान शहर के कई प्रमुख एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित किया गया, जिनमें बड़ा चौराहा से कचहरी, हरजेन्दर नगर से लाल बंगला, किदवई नगर चौराहा से शनि मंदिर, कंपनी बाग से कर्बला, वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल (गोविंद नगर) और गोल चौराहा से गीता नगर क्रॉसिंग तक के मार्ग शामिल रहे। इस संयुक्त कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

अवैध होर्डिंग्स को हटाना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना, तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। इस अभियान में थाना कोतवाली, चकेरी, बाबूपुरवा, कोहना, गोविंद नगर एवं नजीराबाद/रावतपुर की पुलिस टीमें सक्रिय रूप से मौके पर मौजूद रहीं। हर क्षेत्र में औसतन 1.5 सेक्शन पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई।

अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए ठेले, खोमचे, दुकानें, प्लास्टिक शेड्स एवं अतिक्रमणकारी सामग्रियों को हटाया गया। साथ ही, अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। यह अभियान शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित, अतिक्रमण मुक्त और यातायात के अनुकूल वातावरण देने की दिशा में एक सशक्त कदम रहा। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि कानपुर शहर को एक स्मार्ट, सुरक्षित और सुंदर नगरी के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×