ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बीमार होने की खबर निराधार

  • जिलाधिकारी के निर्देश पर होटल लैंडमार्क का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रातः लगभग 08 बजे सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अनिल कुमार एवं आशुतोष कुमार द्वारा सिविल लाइन्स स्थित होटल लैंडमार्क का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा होटल के नोमिनी बलराम सिंह एवं होटल लैंडमार्क के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह रॉय को अपना नाम व पदनाम बताते हुए प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। होटल का मान्य खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत किया गया तथा परिसर की साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया।
निरीक्षण उपरांत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मैनेजर धवल परब को डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित इस खबर — “ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी होटल लैंडमार्क का खाना खाने से बीमार” — से अवगत कराया गया। इस पर टीम मैनेजर परब ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ी हेनरी थार्नटन की तबीयत पहले से कुछ खराब थी और यह समस्या होटल के भोजन से संबंधित नहीं है।
होटल प्रबंधन द्वारा भी पुष्टि की गई कि खिलाड़ियों के लिए परोसे जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसकी नियमित निगरानी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कर रही है।
निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों को परोसे जा रहे अरहर दाल, मटर पनीर, चावल, ग्रिल्ड चिकेन एवं ड्राई फ्रूट का नमूना जांच हेतु संग्रहीत कर प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है।
इस प्रकार समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबरें भ्रमित करने वाली एवं निराधार पाई गईं। होटल का निरीक्षण संतोषजनक पाया गया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मैनेजर ने स्वयं स्पष्ट किया कि किसी भी खिलाड़ी की तबीयत होटल के भोजन से खराब नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×