आरटीओ टीम ने कानपुर-सागर हाईवे मार्ग पर वाहनों की सघन जांच करते हुवे 42 वाहनों का किया चालान

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु आरटीओ प्रवर्तन टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कानपुर नगर के समस्त एआरटीओ (प्रवर्तन) एवं यात्री कर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों की सघन जांच की।
इस जांच अभियान के दौरान मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने के कारण कुल 42 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिन वाहनों पर फैंसी नंबर प्लेट, छोटे आकार या अन्यत्र पठनीयता में बाधा उत्पन्न करने वाले नंबर पाए गए, उन्हें नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने वाहन चालकों एवं स्वामियों से अनुरोध किया कि वे अपने वाहनों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही नंबर प्लेट लगवाएं। उन्होंने कहा कि गैर मानक नंबर प्लेट न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटनाओं और अपराध की स्थिति में पहचान में भी बाधा उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×