महिला पर उसके लोको पायलट पति ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

वाराणसी में तैनात एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट और बिहार के गया के मूल निवासी सुमित कुमार ने शनिवार को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी साक्षी उनकी हत्या करवाकर उनकी नौकरी हासिल करना चाहती हैं।

मिश्रा ने बताया कि कुमार अपनी पत्नी के साथ चित्तूपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुमार ने तहरीर में दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी और उसके भाई को उसकी हत्या की साजिश पर चर्चा करते हुए सुना था। कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की। मिश्रा ने कहा कि सुमित कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×