यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का किया गया निरीक्षण

कानपुर। आगामी बारावफात पर्व 25 अगस्त की शाम से प्रारंभ होकर 26 अगस्त को जुलूस के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। पर्व एवं जुलूस के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के निर्देशन में सेन्ट्रल जोन के समस्त सर्किल पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों तथा पुलिस द्वारा किए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जुलूस मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों का ओरिएंटेशन एवं कवरेज दुरुस्त कराया जा रहा है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी महत्वपूर्ण स्थानों एवं जुलूस मार्ग पर सतत निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जुलूस के दौरान यातायात का सुचारू संचालन एवं आमजन की सुविधा बनी रहे।
इसके अतिरिक्त आयोजकों एवं संबंधित मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक एवं संवाद किया जा रहा है। विगत वर्षों के अनुभवों एवं सामने आई समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ आयोजकों की अपेक्षाओं पर भी चर्चा की जा रही है। पुलिस की ओर से आवश्यक सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी अपेक्षाओं से आयोजकों को अवगत कराया जा रहा है, ताकि सभी के समन्वय से बारावफात पर्व एवं जुलूस को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला ........ Patna के बख्तियारपुर में दुकान में भीषण Fire से 3 की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला | 'राहुल गांधी के पास न विजन है, न सकारात्मक एजेंडा...' बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना .... जातिगत आरक्षण खत्म करना देश हित में नहीं, Lucknow में बोलीं BSP प्रमुख Mayawati | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×